फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैर सपाटे के नाम पर धोखाधड़ी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। चैन्नई से 58 लोगों को मनाली लेकर आया व्यक्ति स्थानीय ट्रेवल एजेंट को 6.32 लाख रुपये देने से मुकर गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्याल लाल नेगी निवासी काईस ने मनाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि उन्होंने सतीश के माध्यम से 58 लोगों के टूअर का आयोजन किया। सतीश ने दौरे से पहले कुल 1,20,000 रुपये की राशि का भुगतान किया। साथ ही आश्वासन दिया कि टूअर के आगमन पर शेष राशि 6,32,600 रुपये दे देगा।
सतीश के साथ ग्रुप 30 अप्रैल को मनाली पहुंचा। हिमट्रेक टूअर्स एंड ट्रेवल ने परिवहन, भोजन, रहने और स्थानीय परिवहन के पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया। बार-बार याद दिलाने के बाद संबंधित व्यक्ति ने रुपये देने से मना कर दिया। बताया जा रहा कि इसमें दो महिलाएं भी संलिप्त हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें