फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोजल ने तलाड़ा को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिलास्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बराघ इलेवन और संगम इलेवन के बीच हुआ। इसमें बराघ इलेवन ने 19.1 ओवर में दस विकेट खोकर 170 रन बनाए। टीम के लिए डिंपल ने 19 गेंद में 31, विरेंद्र ने 20 में 25 रनों की पारी खेली। संगम इलेवन 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 138 रन ही बना पाई। टीम के लिए अभिषेक ने 35 गेंद में 54 रनों की पारी खेली, लेकिन मैच बराघ इलेवन ने 32 रनों से अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच रॉयल स्ट्राइकर तलाड़ा और ज्वाला बॉय फोजल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्ट्राकर तलाड़ा ने नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम के लिए सूरज ने 10 गेंद में 22 और दीपक ने 42 में 26 रन बनाए। ज्वाला बॉय फोजल ने 13 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें