फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रघुपुर घाटी के चार युवा बने अग्निवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मार्च में मंडी में हुई अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल्लू जिले के कई युवा अग्निवीर बने हैं। जीडी और टेक्निकल में भर्ती हुए युवाओं के साथ-साथ उनके परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रघुपुर घाटी से चार युवा अग्निवीर में भर्ती होकर सेना की वर्दी में नजर आएंगे। रघुपुर घाटी की फनौटी पंचायत से दो युवा पंकज ठाकुर और विक्रम राठौर अग्नि वीर बने हैं। इसके अलावा टकरासी पंचायत के गांव लोशटी के राकेश ठाकुर का चयन भी अग्नि वीर में हुआ है। कोटासेरी पंचायत से साहिल ठाकुर भी अग्निवीर बने हैं।
चारों युवाओं ने कहा कि उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए पांच से छह माह तक खूब तैयारी की थी। अब भर्ती होने से वे बहुत खुश हैं। इसके अलावा जिले की बंजार, सैंज, खराहल, लगवैली, दलाश, नित्थर, खनाग, निरमंड और ऊझी घाटी से कई युवा अग्निवार बने हैं। अभिभावक प्रदीप ठाकुर, किशोरी लाल, रंजीत राठौर और लीलाधर ठाकुर ने कहा कि उनके बेटों के सेना में भर्ती होने से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें