फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निशानदेही में चार से पांच मंजिला मकान निकले अवैध

विज्ञापन
कुल्लू के आखड़ा बाजार में अवैध कब्जाें को हटाने के लिए मौके पर पहुंची प्रशासन और कमेटी की सयसुक
विज्ञापन
कुल्लू। हाईकोर्ट के निर्देश पर कुल्लू शहर में अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम जारी है। वीरवार को एक बार फिर तहसीलदार कुल्लू दल-बल के साथ अखाड़ा बाजार में अवैध कब्जों की निशानदेही करने के लिए पहुंचे। टीम के यहां पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। राजस्व, नगर परिषद कुल्लू और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ 38 अवैध कब्जों की निशानदेही की गई। निशानदेही में 12 बड़े अवैध कब्जे पाए गए। इनमें कब्जाधारकों ने चार से पांच मंजिला तक इमारतें खड़ी की हुई हैं। इसके साथ ही 10 से अधिक ऐसे भी अवैध कब्जे निशानदेही में मिले, जिसमें एक या दो मंजिला की इमारतें बनाई गई हैं। वहीं आठ खाेखे भी निशानदेही में अवैध पाए गए। सात ऐसे भी कब्जे भी पाए गए, जिनके घर की सीढ़ियां व छज्जा सड़क की तरफ हैं। तीन दिन पहले भी प्रशासन की एक टीम ने अखाड़ा बाजार में ही अवैध कब्जों की निशानदेही की थी। इस दौरान कई अवैध कब्जाधारकों को नोटिस भी दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से नगर परिषद कुल्लू क्षेत्र में अवैध कब्जों को हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया जा रहा है। अवैध कब्जे हटाने के लिए बनाई गई कमेटी का नोडल ऑफिसर तहसीलदार कुल्लू को बनाया गया है।
विज्ञापन


अखाड़ा बाजार में करीब 38 अवैध कब्जों की निशानदेही की गई है। अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। हरि सिंह यादव, तहसीलदार कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें