फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर-सैंज में खाद्य पदार्थों के भरे चार सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के बाजारों में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार को भुंतर और सैंज में दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान मैगी, दूध, सूरजमुखी तेल और पैकेड पेयजल के चार सैंपल भरे। इन सभी सैंपल को जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की अनुपालना का पता चलेगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी खेम सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया। इसमें अलग-अलग खाद्य पदार्थों का एक-एक नमूना एकत्रित किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हलचल रही। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज किया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए बाजारों में निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें