फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू काॅलेज में चार और प्राध्यापक करवाएंगे पीएचडी

Thu, 23 Jul 2026 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापक पीएचडी करवाएंगे। सरदार पेटल यूनिवर्सिटी मंडी (एसपीयू) ने नई शिक्षा नीति के तहत 12 कॉलेजों में पीएचडी करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में कुल्लू कॉलेज के चार अन्य प्राध्यापकों को चयन हुआ है। अप्रैल में पांच प्राध्यापकों को पहले ही चयन किया है। यह प्राध्यापक पीएचडी सुपरवाइजर के रूप में काम करेंगे।
इस सुविधा से सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी पर पीएचडी की दबाव कम होगा। कॉलेज स्तर पर प्राध्यापकों को दी गई जिम्मेदारी से शोध और नवाचार के अवसर बढ़ेंगे। सरदार पेटल यूनिवर्सिटी मंडी (एसपीयू) ने कुल्लू कॉलेज के चार और प्राध्यापकों को यह जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

इनमें भौतिक विज्ञान में डाॅ. सोहन लाल, डाॅ. सुनील कुमार, रसायन विज्ञान में डाॅ. राकेश कुमार और राजनीति विज्ञान में डाॅ. खेम चंद बजौर पीएचडी सुपरवाइजर के रूप में काम करेंगे।
जिले के सबसे महाविद्यालय में हर चार प्राध्यापकों को मिली इस जिम्मेदारी से कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के विद्यार्थी पीएचडी कर सकेंगे। उन्हें अब मंडी और शिमला नहीं जाना पड़ेगा।
इससे पहले अप्रैल में एसपीयू ने हिंदी विषय में डाॅ. हेम राज भारद्वाज का चयन किया है। इसके अलावा जेएमसी के लिए डाॅ. अवदेश कुमार यादव, गणित में डाॅ. संतोष कुमार, बोटनी में डाॅ. मान सिंह और रसायन विज्ञान के लिए डाॅ. अश्वनी कुमार को चयन किया है।
महाविद्यालय में साल विषयों पर छात्र-छात्राएं शोध और नवाचार के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राकेश राणा ने कहा कि कुल्लू महाविद्यालय में अब नौ प्राध्यापकों का पीएचडी सुपरवाइजर के रूप में चयन हुआ है। जिसका लाभ चार जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें