फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कुल्लू पहुंचे, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

Sun, 07 Jun 2026 11:57 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कुल्लू पहुंचे। भुंतर हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान वह मनाली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, ऋषि भूमि चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करेंगे तथा लाहौल और सिस्सू क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कुल्लू पहुंचे। भुंतर हवाई अड्डे पर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से भुंतर पहुंचे और इसके बाद सड़क मार्ग से मनाली की तरफ रवाना हुए। 

विज्ञापन


उनका मनाली स्थित आनंद वर्धन रिजॉर्ट में ठहरने का कार्यक्रम है। 8 जून को वह ऋषि भूमि चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय साधना हॉल का दौरा करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और शाम को शिव मंदिर में आयोजित शिव महाआरती में शामिल होंगे। 9 जून को पूर्व राष्ट्रपति मनाली से लाहौल की ओर प्रस्थान करेंगे और अटल टनल, चंद्रभागा नदी क्षेत्र तथा सिस्सू सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। शाम को वह पुनः मनाली लौटेंगे।

10 जून को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दौरे के मद्देनजर कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें