फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा के लिए तैयार पूर्व अर्धसैनिक : हुकम

Fri, 16 May 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। देश को वर्तमान में भी पूर्व सैनिकों की जरूरत महसूस है तो देश सेवा के लिए तैयार हैं। यह बात पूर्व अर्धसैनिक बल संघ बंजार के अध्यक्ष हुकम राम ने कही। बंजार में संघ की मासिक बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें पूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई की सराहना की। इसके अलावा ऑपरेशन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्ष हुकम राम ने कहा कि पूर्व सैनिक बैठक में अधिक संख्या में भाग लें, जिससे उचित मांगों को लेकर सरकार से लड़ सकें। कहा कि पूर्व सैनिकों को चिकित्सा भत्ता 1,000 रुपये मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 5,000 रुपये किया जाए। संघ के राज्य मीडिया प्रभारी खेमचंद सोनी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें