कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास की गति प्रदान की है। कांग्रेस के शासनकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इसके चलते आज हिमाचल अन्य राज्यों से कई क्षेत्रों में आगे है।
मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सूबे के लाखों लोगों के दिल में राज करते थे। उनके निधन से हिमाचल प्रदेश सहित कुल्लू में भी शोक की लहर है। वीरभद्र सिंह गरीबों और जरूरतमंद लोगों के हितों का संरक्षण करने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश का एक समान विकास करवाने का निरंतर प्रयास किया है। छह बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके स्वाभाव में कोई बदलाव नहीं आया। प्रदेश के हर जिले में सड़क, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र, सिंचाई, पेयजल, रोजगार आदि कार्यों को प्रमुखता से किया गया है।
वीरभद्र सही मायने में रहे दिग्गज नेता
अजीत शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह सही मायने में एक दिग्गज नेता रहे हैं। लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही। प्रदेश की जनता के प्रति उनके स्नेह व सेवाभाव को पूरा प्रदेश याद रखेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई।
पूर्व मुख्यमंत्री के लिए रो रहा पूरा प्रदेश
विक्रांत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आज पूरा प्रदेश रो रहा है। उनकी तरह न कोई नेता रहा और न ही भविष्य में कोई होगा। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में उनके नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले का समान विकास हुआ है।
देवभूमि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
पवन शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने देवभूमि हिमाचल को देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने युवा वर्ग को रोजगार दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। हिमाचल के विकास में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
वीरभद्र की क्षति की भरपाई होना संभव नहीं
जगदीश ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस क्षति की भरपाई होना भविष्य में संभव नहीं है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने रोजगार दिलाने के साथ रोजगार सृजन पर भी बल दिया है।
देव समाज की हर समस्या का करते थे हल
देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह का निधन एक युग के अंत के बराबर है। वह देव समाज से जुड़े हुए थे और देव समाज की हर समस्या का समाधान करते थे। उन्हीं की देन से जिला मुख्यालय ढालपुर में भव्य देव सदन का निर्माण हो पाया है।
ळ्
लाखों की आबादी के चहेते थे पूर्व सीएम
सेस राम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश की लाखों की आबादी के चहेते थे। उन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी प्यार करते थे। उन्होंने जिला कुल्लू में विकास को नई दिशा दी है। वह दिलों में राज करते थे और इसलिए लोग उन्हें राजा के नाम से पुकारते थे।
...राजीव