फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा के जख्म भूल जीती एकांकी में ट्रॉफी

Mon, 27 Oct 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में छात्राओं को सम्मानित करते कार्यकारी प्रधानाचार्य। -स्क
विज्ञापन
जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बागन स्कूल की छात्राओं ने जीता दिल
विज्ञापन

अब राज्य स्तर पर सिरमौर में दिखाएंगी दम, विजेताओं को स्कूल में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन की छात्राओं ने आपदा के जख्मों को भूल जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की एकांकी नाटक प्रतियोगिता में ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सम्मानित किया है। जिला स्तर पर अब ये छात्राएं जिला सिरमौर में कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गौर रहे कि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गत 17-18 अक्तूबर को हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में एकांकी नाटक प्रतियोगिता में बागन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नाटक भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित रहा। इसमें दोनों देशों के विभाजन की झलकियां दिखाई गई थी। नाटक उपन्यास पिंजर भारत के विभाजन के समय की भयावह परिस्थितियों को दर्शाने वाली एक मार्मिक कहानी रही जिसमें हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदायों के बीच फैले तनाव, नफरत और मानवीय पीड़ा को बड़ी संवेदनशीलता से दिखाया गया। इस संबंध में विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि नाटक में विद्यालय की छात्रा कशिश, हिमानी, अंशिका, गीता, गौरी, गायत्री, सोनिया, रेनिका, मानवी, तान्या ने शिक्षिका तृप्ता शर्मा और शशिकांता के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बागन गांव इस बरसात त्रासदी झेल रहा है। ग्रामीण अपने आशियानों को छोड़ विद्यालय में रह रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद छात्राओं ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें