फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुरक्षा की गारंटी नहीं बन पा रहा मरीजों को मिलने वाला भोजन

Mon, 27 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में बिना सुरक्षा की व्यवस्था के मरीजों को परोसा जा रहा खाना। -संवाद
विज्ञापन
बिना मास्क, ग्लव्स और टोपी पहने मरीजों को खाना परोस रहे हैं मेस के कर्मचारी
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज को परोसे खाने में कॉकरोच निकलने से लोगों में गुस्सा
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। निशुल्क भोजन मरीजों के लिए सुरक्षा की गारंटी नहीं बन पा रहा है। अस्पताल के मेस कर्मी बिना मास्क, ग्लव्स और टोपी के खाना परोस रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर खाना परोसा जा रहा है। नियमों के अनुसार हाथों में ग्लब्स, सिर पर टोपी और मुंह पर मास्क का होना अनिवार्य है लेकिन इसके उलट हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रहे खाने में कॉकरोच (तिलचट्टा) मिलने का मामला सामने आने के बाद लोग अस्पताल प्रशासन और मेस संभाल रही कंपनी के खिलाफ तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खाने में कॉकरोच मिलने का वीडियो तीमारदार ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया है। इससे अस्पताल प्रशासन और मेस देख रही कंपनी पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मेस के माध्यम से मरीजों को परोसा जाने वाला खाना विवादों में रहा है। अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक मरीजों को निशुल्क खाना उपलब्ध करवाया जाता है। खाने में कॉकरोच मिलना और बिना सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख इसे परोसना मरीजों की सेहत से खिलवाड़ है। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि काॅकरोच मामले में जांच की जा रही है। इसके अलावा मेस का कार्य देख रही कंपनी के प्रबंधक को मरीजों को सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए खाना परोसने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें