सैंज के ग्राम पंचायत तलाडा के पनबी गांव के साथ सटी पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने के बाद ग्रामीण
सैंज (कुल्लू)। जिले की तलाड़ा पंचायत के पानवी गांव के ठीक पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और दियार के नए तैयार पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र के लोगों ने जान जोखिम में डालकर आग को देर रात काबू किया। पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने बताया कि लोग जंगल को बचाने के लिए रात के अंधेरे में जंगल में पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम किया। उन्होंने आग बुझाने के लिए गांव के युवकों की पीठ थपथपाई और उनका आभार जताया है। उन्होंने बताया कि जहां आग की घटना पेश आई है, वहां ग्रामीणों ने देवदार के पौधे रोपकर जंगल तैयार किया था लेकिन आग ने इसे नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार को आग लगाने वाले पर सख्त कार्रवाई के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। आग लगाने वालों की जानकारी देने वाले लोगों को पुरस्कार देने का प्रावधान किया जाना चाहिए। पनवी गांव के महिला मंडल को भी सरकार की वन रोपने के लिए दो लाख रुपये देने की योजना के अंतर्गत लाना चाहिए। बताया जा रहा है कि आग मंगलवार रात करीब आठ बजे लगाई गई थी और ग्रामीणों को इसको बुझाने में तीन घंटे का समय लगा।