फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्सू में 7.80 करोड़ से बनेगा वन विभाग के विवेचना केंद्र : अनुराधा

Thu, 01 Aug 2024 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के विधायक अनुराधा राणा ने सिस्सू विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।-डीपीआरओ
विज्ञापन
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल के सिस्सू में वन विभाग के विवेचना केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके 7.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। यह जानकारी बुधवार को लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने सिस्सू विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि विवेचना केंद्र के निर्माण से जिला लाहौल-स्पीति के पारिस्थितिकी तंत्र और वानिकी प्रबंधन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। इससे इको टूरिज्म को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत जल्द सिस्सू और बिलिंग में कूड़ा संयंत्र प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए बिजली जनरेटर सेट खरीदने की प्रक्रिया की आरंभ कर दी गई है।
अनुराधा राण ने एसडीएम केलांग को ठोस, तरल व प्लास्टिक कचरा पृथककरण के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन की सुचारु व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत लंबित मामलों की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जल शक्ति विभाग के नाशिन नाला, पागल नाला औऱ सिस्सू में बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए प्रदेश सरकार को भेजी गई प्रपोजल को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

योचे गांव में पांच सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगवाने के भी परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा को निर्देश दिय गए। लॉलिंग गांव में सामुदायिक भवन को मढ हाउस तर्ज से निर्मित करने तथा तेलिंग गांव में पशु औषधालय भवन के लिए जमीन तलाशने को कहा गया है। इसे पहले विधायक अनुराधा राणा ने सिस्सू विश्राम गृह में अनुमानित 39 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले लोक निर्माण विभाग के चौकीदार आवासीय भवन की आधारशिला भी रखी।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, जन जातीय सलाहकार परिषद के सदस्य मोहन लाल, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, वन मंडल अधिकारी अनिकेत वानवे, विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें