फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी में पहली बार एकसाथ होंगे 200 मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में पहली बार एक साथ होंगे 200 मोतियाबिंद के ऑपरेशननेपाल के प्रसिद्ध तिलगंगा आई इंस्टिट्
विज्ञापन
नेपाल के प्रसिद्ध तिलगंगा आई इंस्टिट्यूट की टीम करेगी सर्जरी
विज्ञापन

11 दिनों में लाहौल के लोगों के हुए आंखों की स्क्रीनिंग

अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। नेपाल के विश्वप्रसिद्ध तिलगंगा आई इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रीता गुरुंग के नेतृत्व में पहली बार एक साथ 200 मोतियाबिंद के मरीजों की सर्जरी की जाएगी।
यह निशुल्क सर्जरी चार से सात अगस्त तक केलांग अस्पताल में की जाएगी। डॉ. रीता गुरुंग के साथ विशेषज्ञों की टीम में डॉ. केपा वैद्य, डॉ. हरि कार्की, डॉ. आशीष भट्ट, सृजन भूषण और रेणुका चौधरी शामिल हैं। इस सर्जिकल मिशन के तहत लाहौल के दूरदराज इलाकों से आए मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन

इससे पहले जिले की 32 पंचायतों में दस दिन तक चले विशेष नेत्र जांच शिविरों में करीब 2,500 लोगों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें 200 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इस महाभियान को सफल बनाने में वाईडीए गरशा, कुंग फू नंज और इंटरनेशनल लिव टू लव संस्था का विशेष योगदान है। जिला परिषद सदस्य एवं वाईडीए के सक्रिय सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि यह लाहौल के इतिहास में पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ मरीजों की आंखों की सर्जरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घाटी में इस तरह की पहल लोगों की जिंदगी में नई रोशनी लाएगी।
विज्ञापन


कौन हैं डॉक्टर रीता गुरुंग
डॉ. रीता गुरुंग तिलगंगा आई इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑप्थेल्मोलॉजी (नेपाल) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने नेपाल का पहला आई बैंक स्थापित करने में बड़ा योगदान दिया। वह अब करीब एक लाख आंखों के ऑपरेशन कर चुकी हैं। डॉ. रीता गुरुंग ने नेपाल में नेत्र स्वास्थ्य क्षेत्र को एक नए मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें