फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहली बार डिस्पोजल कप से मिलेगा पीने का पानी

Thu, 31 Jul 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय उत्सव में पानी की प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर रोक
विज्ञापन

जनजातीय संस्कृति को समर्पित होगी उत्सव की एक सांस्कृतिक संध्या
उपायुक्त बोलीं - पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर होगा यह प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। पहली बार उत्सव में पानी की प्लास्टिक की बोतलों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
लोगों को पर्यावरण अनुकूल डिस्पोजल कप से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने उत्सव को पूर्णतया इको-फ्रेंडली बनाने की दिशा में यह अहम फैसला लिया है। यह कदम उपायुक्त किरण भड़ाना की पहल पर उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इको-सेंसिटिव क्षेत्र में इस तरह का प्रयास भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक फ्री उत्सव की सफलता जन सहयोग पर आधारित होगी। कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव 14 से 16 अगस्त तक केलांग में होगा। इस बार उत्सव में एक सांस्कृतिक संध्या को पूरी तरह जनजातीय संस्कृति और संगीत को समर्पित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रशासन की मुहिम का क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है। स्थानीय लोगों से भी अपेक्षा है कि वे इस बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें