फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विंटर कार्निवल के लिए लगाए फूड स्टाॅल टूटे, चार महिलाएं घायल

Wed, 28 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती, प्रशासन ने दी पांच-पांच हजार की फौरी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी के चलते विंटर कार्निवल के लिए लगाए गए फूड स्टाॅल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में में चार महिलाएं भी घायल हुई हैं।
जानकारी है कि बर्फ की मोटी परत जमने के कारण चार फूड स्टाॅल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते स्टाॅल के भीतर मौजूद चार महिलाएं भी इसकी चपेट में आई हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घायल महिलाओं में पार्वती, पल्लवी, लवीना निवासी वरोड़ एवं गंगा देवी निवासी छियाल शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। ऐसे में प्रशासन की ओर से घायल महिलाओं को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड ने बताया कि महिलाएं अब ठीक हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से सहायता दी गई है। साथ में उनके उपचार की भी व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें