फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीपल जातर मेले में खाद्य पदार्थों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर मेले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की खामियां मिलने पर सैंपल लिए जाएंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुल्लू आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

योजना के तहत मेले में लगने वाली अस्थायी मिठाई की दुकानों, फूड स्टॉलों और ढाबों में तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों की नियमित जांच की जाएगी। मेले को देखते हुए विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और निरीक्षण के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
मेला 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा, जबकि अस्थायी व्यापार 15 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन हजारों लोगों के खरीदारी के लिए पहुंचने की संभावना है। मेले में खाद्य पदार्थों और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल, ढाबे और दुकानें सजेंगी। इन सभी में स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप ही खाद्य पदार्थ परोसे जाएं, इसका विशेष ध्यान उत्पादकों, कारोबारियों और दुकानदारों को रखना होगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग स्वयं इसकी निगरानी करेगा। इस संबंध में विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि मेले में परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी। यदि कहीं कमी पाई गई तो उत्पादों के सैंपल लिए जाएंगे और नियमों के अनुसार चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें