फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: यातायात नियमों का करें पालन, बचें जाम से

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पुलिस ने मनाली पहुंच रहे सैलानियों, स्थानीय टैक्सी यूनियनाें और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। होटल एसोसिएशन मनाली से भी सहयोग की अपील की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अभी पुलिस और होमगार्ड के अतिरिक्त जवान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

मनाली में सिर्फ पांच पुलिस कर्मचारी और 10-12 होमगार्ड के जवान ही यातायात व्यवस्था देख रहे हैं। प्रदेश में 26, 28, 30 मई को चुनाव हैं इसलिए पुलिस के अतिरिक्त जवान नहीं मिल पाए हैं।
पर्यटन सीजन में मनाली में 250 से 300 पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। ऐसे में 24 से 31 मई तक मनाली की ट्रैफिक व्यवस्था में केवल 5 पुलिस जवान और 10-12 होमगार्ड जवान ही उपलब्ध रहेंगे। इस स्थिति में जाम से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और होमगार्ड जवानों की कमी के चलते प्रत्येक ट्रैफिक पॉइंट पर पुलिस की तैनाती संभव नहीं होगी। इसलिए सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप चलाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मनाली मुख्य पुल से ढुंगरी, माता हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली की ओर घूमने के उद्देश्य से किसी भी टेंपो ट्रैवलर वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी प्रकार वशिष्ठ क्षेत्र की ओर टेंपो ट्रैवलर वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने 31 मई तक पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की मांग की है।
विज्ञापन

........
सभी वाहन चालकों से निम्न बातों का विशेष ध्यान देने की अपील
-ओवरटेकिंग न करें तथा अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं।
-अनावश्यक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा अन्य सड़कों पर वाहन पार्क न करें, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
-विशेष रूप से लाइन तोड़कर ओवरटेकिंग करने से बचें, क्योंकि इससे भारी ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें