कुल्लू। पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारी अपनी टीम सहित चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशोंं के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। यह बात सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने कही।
लोकसभा चुनाव के तहत कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों को शुक्रवार को कुल्लू कॉलेज में ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया गया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि अधिकारियों को अंतिम प्रशिक्षण और रिहर्सल मई में करवाई जाएगी। पीठासीन अधिकारियों तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों को निर्देश पुस्तिका भी उपलब्ध करवाई गई है। इसमें मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी बिंदुओं के बारे में बताया गया है। संवाद