फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लालचंद कलाकेंद्र में बनेगी फोल्डिंग छत

Mon, 30 Oct 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक लालचंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र ढालपुर में फोल्डिंग छत का निर्माण होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन एक प्रस्ताव तैयार करेगा। इसे सरकार को भेजा जाएगा। यह बात कुल्लू दशहरा के समापन पर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने सोमवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छत आधुनिक होगी, चाहे इस पर खर्चा 50 करोड़ ही क्यों न आ जाए। यह छत बारिश में बंद और साफ मौसम में खुल जाएगी। इससे रात 10 बजे तक चलने वाले कार्यक्रमों में राहत मिलेगी। कुल्लू जिला अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता है। इस वर्ष कुल्लू दशहरा को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए भरसक प्रयास किए गए।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कुल्लू दशहरा को भव्यता प्रदान की गई। इस वर्ष 15 अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल शामिल हुए। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी संबोधित किया। इससे पहले उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने सात दिवसीय दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष मियां राम सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुणा ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें