कुल्लू। आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते बनाए गए हैं। अगर कोई 50,000 से अधिक नकदी लेकर जा रहा है तो उसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
इसमें धनराशि और उसके उपयोग का उल्लेख होना चाहिए। इस संबंध में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करें। अगर कोई व्यक्ति किसी रिश्वत की पेशकश करता है या निर्वाचकों को डराने/धमकाने के मामलों की जानकारी है तो उन्हें शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-8042 और 1950 पर सूचित करना चाहिए।
आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला परिषद भवन में पूरे सप्ताह 24 घंटे नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने रविवार को शिकायत कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया है। संवाद