फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल के तिनाें गांव के दो नालों में बाढ़, पैदल पुल बहा

विज्ञापन
लाहौल के तिनों गांव के पास नाले में आई बाढ़।
विज्ञापन
केलांग। लाहौल के तिनो गांव के मुंची नाला और चपॉर नाले में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। मुंची नाले पर बना पैदल पुल बह गया। सिंचाई कूहल, पानी की पाइपलाइन, पेयजल टंकी और सड़क को भी काफी क्षति पहुंची है। नाले का पानी खेतों की ओर मुड़ने से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि और फसलों को नुकसान हुआ है। पुल बहने के कारण नाले के पार ग्रामीणों के पशुधन भी फंस गए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालना चुनौती बना हुआ है। बाढ़ मंगलवार देर शाम आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मुंची नाला एवं चपॉर नाला क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाए। पुल, मार्ग और सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें