फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोश्को नाले में बाढ़, यातायात ठप

Wed, 12 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाणा के तोश्को नाले में मंगलवार देर रात भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में जरी-मलाणा सड़क का कुछ हिस्सा भी बह गया है। इसके चलते जरी-मलाणा सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन


सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे आम लोगों सहित सैलानियों को भी भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि इस हादसे के बाद प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि, यहां चल रही बिजली परियोजनाओं की ओर से राहत कार्य जरूर शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस नाले में एक माह में यह दूसरी बाढ़ है। वहीं, दो दिन बाद मलाणा में मेला भी शुरू होने वाला है। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। मलाणावासी भागी राम, जगदीश, बुध राम, अमरी, चूहड़ू राम और कोकिया का कहना है कि गांव में दो दिन बाद मेला शुरू हो रहा है। ऐसे में लोगों को सामान खरीदने के लिए कुल्लू आना पड़ता है, लेकिन तोश्को नाले में आई बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब मलाणावासियों को नेरांग से होते हुए नौ किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पडे़गा। जबकि, ब्रिज-4 से यह दूरी महज दो किलोमीटर थी। उधर, इस मामले को लेकर एसडीएम रोहित राठौर ने कहा कि एवरेस्ट पॉवर परियोजना कंपनी को सड़क को जल्द बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें