फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जवानों ने कुल्लू में किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
कुल्लू में चुनाव के दौरान डयूटी करती महिला कमांडो गश्त करते हुए।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। पुलिस ने कई स्थानों पर नाका लगाए हैं। इसके साथ पुलिस की टीमें भी गश्त पर भी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कुल्लू शहर में एसएसबी की महिला जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से शहर में कानून व्यवस्था पुख्ता होने का संदेश दिया गया। गौरतलब है कि 12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि विस चुनाव की तैयारियों को देखते हुए एसएसबी की महिला जवानों ने फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
दूसरी ओर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी चुनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि जिला में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निरपेक्ष रूप से करवाने की कड़ी में लाहौल-स्पीति पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति पुलिस जनता से भी शांतिपूर्ण मतदान और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपेक्षा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें