फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू की पांच छात्राओं ने मेरिट में पाया स्थान

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड +2 विज्ञान परीक्षा 2026 में बजौरा की दीपिका ठाकुर ने नौवां स्थान प्राप्त कर
विज्ञापन
खराहल/बंजार/नग्गर/भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल्लू जिले की पांच छात्राओं ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तीन और इस बार पांच छात्राओं ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल की छात्रा तृषा ठाकुर ने मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बठाहड़ की छात्रा ज्योति ने आठवां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी (आनी) की छात्रा स्नेहा ने दसवां स्थान हासिल किया है।
वाणिज्य संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथान की छात्रा अंशुल ने सातवां स्थान पाया जबकि विज्ञान संकाय में स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा दीपिका ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। सरकारी विद्यालयों की छात्राओं ने अधिक संख्या में मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने पांचों मेधावी छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

...
क्या बनाना है लक्ष्य
खराहल विद्यालय की छात्रा तृषा ठाकुर, नथान की अंशुल और बठाहड़ की ज्योति का एक ही लक्ष्य है। ये तीनों छात्राएं अध्यापिका बन बच्चों का मार्गदर्शन कर उनका भविष्य संवारना चाहती हैं। तीनों ने स्कूल की कक्षाओं के अलावा ट्यूशन का सहारा नहीं लिया है। कक्षाओं के बाद घर पर ही टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की और मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। वहीं, स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा दीपिका सेना में अधिकारी बनाना चाहती है। उनका लक्ष्य देश की सेवा करना है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें