फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल के स्वास्थ्य संस्थानों में पांच चिकित्सकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी के अस्पतालों में खाली चल रहे डॉक्टरों के पदों को भरने के सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इससे घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

उपचार करवाने के लिए लोगों को दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, पीएचसी दारचा, पीएचसी ठोलंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा और पीएचसी तिंदी में एक साथ पांच डाॅक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जिले के अस्पतालों में तैनात कुछ चिकित्सक पीजी के लिए चले गए थे। ऐसे में चिकित्सकों के पद खाली हो गए थे। अब सरकार ने उक्त पीएचसी में रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं। घाटी के अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती के लिए स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में खासकर सर्दी के दिनों बीमार हो जाने की सूरत में सबसे अधिक दिक्कत स्वास्थ्य सेवाओं की रहती है। पूर्व में यहां के मरीजों को एक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर जिले से बाहर का रुख करना पड़ता था। इस सर्दी में क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती से यह यहां के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रोशन लाल ने लाहौल के लिए एक साथ पांच चिकित्सकों की तैनाती के आदेश की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें