फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहले न्यूनतम, अब सामान्य बस किराया बढ़ाकर डाला बोझ

Fri, 09 May 2025 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोग बोले- गरीब और मध्यम वर्ग के लोग ही करते हैं बसों में सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। न्यूनतम के बाद अब सामान्य बस किराये में वृद्धि का आम जनता विरोध कर रही है।
लोगों का कहना है कि सरकार जनता पर बोझ डाल रही है। सरकार के जनविरोधी फरमानों से जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार ने पहले न्यूनतम किराया पांच से बढ़ाकर दस रुपये किया और अब सामान्य किराया भी 15 फीसदी तक बढ़ाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है।
लोगों का कहना है कि सरकार ने बस किराया बढ़ाकर गरीब और मध्यम वर्ग की परेशानी को बढ़ाया है। सुविधा संपन्न वर्ग बसों में सफर नहीं करेगा। बसों में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग की सफर करेंगे। इससे साफ है कि सरकार इन दोनों वर्गों की सुविधाओं को दरकिनार कर उनकी समस्या बढ़ा रही है।
विज्ञापन


जेब पर पड़ेगी आर्थिकी की मार
सरकार के बस किराया बढ़ोतरी के फैसले के कारण लोगों की जेब पर मार पड़ेगी। 15 फीसदी किराया बढ़ने से जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। लोगों का बजट भी डगमगाएगा। -विरेंद्र, कुल्लू
विज्ञापन


प्रदेश सरकार लगातार किराया बढ़ा रही है। पहले न्यूनतम और अब सामान्य किराया में बढ़ोतरी की है। सरकार का यह फैसला गलत है। इससे जनता की जेब पर विपरीत असर पड़ेगा। -पिंकू, कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें