फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज सीएचसी में अग्नि सुरक्षा का करवाया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में अग्नि सुरक्षा को लेकर पूर्व अभ्यास करवाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने वीरवार को अग्निकांड से बचाव की तकनीक बताई। आग बुझाने की तकनीक सिखाने के लिए फायर ड्रिल की। इसमें अग्निशामक यंत्रों का सही समय पर कैसे उपयोग किया जाए, के बारे में अभ्यास करवाकर जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएससी सैंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण ने बताया कि दमकल विभाग लारजी के प्रभारी अर्जुन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अग्निकांड के दौरान सुरक्षा और बचाव को लेकर पूर्व अभ्यास करवाया गया। इसके अलावा अस्पताल में अग्नि सुरक्षा नियम बनाए जाने और सभी कर्मचारियों को उनके बारे में जानकारी होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें