कुल्लू। उपमंडल बंजार के फरयाड़ी गांव में एक डेढ़ मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई। आग ये डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार भगत राम पुत्र अनंत राम, गांव फरयाड़ी, डाकघर गुशैणी, तहसील बंजार, कुल्लू औरप उसके बड़े भाई खीमी राम की साझा दो कमरों वाली डेढ़ मंजिला स्लेटनुमा गोशाला में शनिवार दोपहर बाद आग भड़की। देखते ही देखते आग फैल गई। जब तक आग का पता चलता गोशाला इसकी चपेट में आ चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भगत राम के बयान दर्ज किए। उन्होंने इस घटना के किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया।
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिस समय गोशाला में आग भड़की। दोनों परिवारों के घर का कोई भी सदस्य वहां पर नहीं था। उन्होंने कहा कि गोशाला जलने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।