फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाला में दो मकान जलकर राख

Tue, 22 Nov 2016 09:48 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
fire - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के शर्ची पंचायत के जमाला गांव में आग लगने से दो रिहायशी मकान राख हो गए। सोमवार रात को अचानक गांव के दो मकानों में भड़की आग से अफरा-तफरा मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों के भरसक प्रयासों के बावजूद घर देखते ही देखते जलकर राख हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जमाला गांव में सोमवार रात को एक घर अचानक आग लग गई। भड़की हुई आग ने साथ लगते मकान को अपने चपेट में ले लिया। आग देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमाला गांव अग्निशमन विभाग की पहुंच से दूर होने पर ग्रामीणों ने स्वयं आग पर काबू करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मकानों में लगी लकड़ी से देखते ही देखते ढाई मंजिला दोनों मकान जलकर राख हो गए मकान राम लाल और पूर्ण चंद के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घटना में नुकसान समेत अन्य चीजों का जायजा लिया। राजस्व विभाग के कानूनगो अनिल चंद तथा स्थानीय हलका पटवारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों मकान लकड़ी के बने थे। घरों में लगी भीषण आग से घर के अंदर रखा कुछ समान जलकर राख हो गया है। विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। जिला कुल्लू में नवंबर माह में अभी तक एक दर्जन से अधिक आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई पीड़ित लोगों को लाखों की क्षति उठानी पड़ी है। वहीं इस संबंध में एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा ने कहा कि आग की घटना की जानकारी ली जाएगी। प्रभावित परिवारों को नियमावली के तहत हर संभव सहायता की जाएगी।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें