फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला पहुंच कर भावुक हुए मुख्यमंत्री

Wed, 18 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को कोटला गांव में अग्रिकांड प्रभावितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों का हालचाल पूछा। वहीं लोगों ने अपनी समस्याएं सीएम के समक्ष रखीं।
विज्ञापन


 लोगों के आंसू देखकर सीएम भी भावुक हो गए और अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। इस मौके पर मंदिर निर्माण के लिए भी कारदार सीएम से मिले। इस मौके पर वह हर प्रभावित से मिले और हाल चाल पूछे। इस दौरान देवताओं के कारदार भी सीएम से मिले। देवता बड़ा छमाहू के कारदार मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएम के समक्ष मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की है। देवता छमाणी के कारदार लोत राम ने बताया कि उन्होंने भी सीएम के समक्ष मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये की मांग रखी है। वहीं लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सीएम ने कहा कि मंदिरों का निर्माण होगा। निर्माण उसी पुरानी शैली में होगा।

 उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए लकड़ी सरकारी डिपो से मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण के लिए सरकार ने 50 लाख रुपये मंजूर कर लिए हैं, जो उपायुक्त के पास आ जाएंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि जब तक गांव में घर नहीं बन जाते है, सरकार  उनकी मदद करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें