खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंदरोल सब्जी मंडी के पास रविवार रात को तीन खोखों में आग लग गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग कुल्लू को दी। सब्जी मंडी बंदरोल के सामने बने इन खोखो में प्रेमलता और गोविंद के ढाबा के साथ एक अन्य एक खोखे में आग लगी हुई पाई।
इसमें अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। अग्निशमन विभाग कुल्लू के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने आग पर काबू पाया गया, लेकिन इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। संवाद