फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में गारमेंट स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख का सामान जलकर राख, देररात्रि लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में एक अंडरग्राउंड गारमेंट स्टोर में आग लग गई। वीरवार मध्यरात्रि हुए अग्निकांड में लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार मध्यरात्रि मनाली में मालरोड के समीप स्थित गोविंद कॉम्प्लेक्स के गारमेंट स्टोर में अचानक आग लग गई। लगभग 1:15 बजे अग्निशमन केंद्र मनाली को इसकी सूचना मिली। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लगभग सवा एक घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सरनपत ने बताया कि आग से लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। कॉम्प्लेक्स अजीत बाबू का है जबकि स्टोर भोरंज के दीपक कुमार ने किराए पर ले रखा था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

...
कूड़े से भरे टेंपो में भड़की आग
भूतनाथ मंदिर के समीप वीरवार रात को नगर परिषद के टेंपो में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। अग्निशमन अधिकारी सरनपत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें