फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुंजुम दर्रा से दो दिन में 100 से अधिक वाहन हुए आरपार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने मौसम देखकर यातायात करने की दी सलाह
विज्ञापन

ग्रांफू-काजा सड़क में छह महीने के बाद दौड़ना शुरू हुए हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। छह महीने के बाद बीते वीरवार से कोकसर-ग्रांफू-काजा सड़क पर वाया कुंजम दर्रा फोर बाई फोर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। वीरवार-शुक्रवार दो दिन में 100 से अधिक वाहन कुंजुम दर्रा के आरपार हुए हैं। वाहनों की आवाजाही का समय सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वीरवार शाम को हल्की बर्फबारी हुई लेकिन इससे पहले दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही हुई। वीरवार को 65 वाहन काजा से लोसर होते हुए कोकसर पहुंचे थे, जबकि कोकसर से 18 वाहन काजा के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

दो दिन में 100 से अधिक वाहन कुंजम दर्रा के आरपार हुए हैं। पिछले साल 31 अक्तूबर को आधिकारिक तौर पर ग्रांफू-काजा सड़क पर आवाजाही बंद हो गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल होने पर नवंबर में भी उक्त सड़क पर वाहन गुजरे। छह माह के बाद ग्रांफू-काजा सड़क बहाल होने के बाद पर्यटकों और लोगों को राहत मिली है। जिला प्रशासन ने ग्रांफू और लोसर सड़क के बीच चट्टानें गिरने और हिमस्खलन के खतरे को भांपते हुए वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि स्थानीय यात्रियों सहित पर्यटकों को इस मार्ग की कठिन भौगोलिक परिस्थिति और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन और पुलिस की एडवाइजरी की अनुपालना करनी चाहिए। सभी आने-जाने वाले वाहनों को पुलिस चेक पोस्ट कोकसर तथा लोसर में जरूर दर्ज करवाएं, जिससे मुश्किल समय में राहत और बचाव कार्यों के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें