कुल्लू के बिजली महादेव की पहाड़ी पर लगी आग।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती बिजली महादेव की पहाड़ी में आग लगी है। आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है। मंगलवार देर शाम बिजली महादेव की पहाड़ी में आग भड़क गई।
घासनी होने के चलते आग देर रात तक भड़की रही। हालांकि पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी के बाद आग की घटनाओं से वन विभाग को राहत मिली है। बहरहाल, जंगल में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद