फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में दो जगह भड़की आग, 2,500 छोटे पौधे जले

Fri, 10 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी वन विभाग की सारी बीट में दो जगहों पर आग लग गई। इससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हुई है। सुबह के समय करीब 10:30 बजे सारी बीट के रानी नगर के साथ लगते जंगल में आग लगी। इसकी सूचना लोगों ने वन और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। घासनी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किलों भरा रहा। दोपहर 03:00 बजे के आसपास सारी बीट के ही छिंबा बाबड़ी में आग लग गई। वहांं भी दमकल और वन विभाग की संयुक्त टीम को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इन दोनों जगहों पर वन विभाग ने पौधरोपण किया था। आग से इन दोनों घटनाओं में करीब 2,500 छोटे पौधे जल गए हैं। वनमंडलाधिकारी एंजल चौहान ने कहा कि वन और दमकल विभाग की टीमों ने वन संपदा को बचाया है। फायर अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने वाहन भेज गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें