फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर के समीप हॉट मिक्सिंग प्लांट में लगी आग

विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में मि​क्सिंग प्लांट में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र कोकसर के समीप सोमवार सुबह निजी कंपनी के हॉट मिक्सिंग प्लांट में आग लग गई। टारिंग करने के लिए सुबह 4:30 बजे के करीब मिक्सिंग प्लांट में आग जलाई गई, लेकिन आधे घंटे बाद पूरे प्लांट में आग लग गई। इससे क्षेत्र में सुबह-सवेरे अफरातफरी मच गई। वहीं, प्लांट के प्रबंधक मजिंद्र सिंह ने बताया कि साउथ पोर्टल और केलांग स्थित दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। आधे घंटे भीतर अटल टनल से दमकल की टीम पहुंची। टीम ने समय रहते मिक्सिंग प्लांट में भड़की आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल प्रभारी आलम चंद ने बताया समय पर आग पर काबू पाने के चलते केलांग की दमकल टीम को गोंधला से वापस भेज दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने से प्लांट में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है।
इसमें 15 वाहन, एक करोड़ का क्रशर प्लांट सहित ट्रांसफार्मर और अस्थायी मकान शामिल हैं। सूचना मिलने पर कोकसर पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग की टीम के प्रभारी आलम चंद, चालक संदीप कुमार, फायरमैन यमन सिंह, मेहर चंद त्वरित कार्रवाई कर प्लांट को आग से जलने से बचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें