फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में ढाबे में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल-पनगां मार्ग पर पतलीकूहल से 150 मीटर दूर एक ढाबे में रविवार पूर्वाह्न आग लग गई। आग लगने से ढाबे में रखा गैस पाइप, रेगुलेटर, भट्टी, लकड़ी का टेबल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। जिस मकान में यह ढाबा चल रहा था, उस मकान को दमकल विभाग की टीम ने जलने से बचा लिया है। विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इससे पूरा मकान जलने से बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह ढाबा भवानी प्रसाद के मकान में मेहर चंद नाम का व्यक्ति चला रहा था। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ढाबे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल चौकी पतलीकूहल से फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के हिस्से में फैलने से रोक लिया।
दमकल चौकी के कार्यकारी प्रभारी मनोज ने बताया कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी थी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार हजारों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें