फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन हड़पने की चाह में गंवाए लाखों

Fri, 26 Feb 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर कब्जा करने की चाह में लिए कारोबारी अब अपना सब कुछ गवां कर सड़क पर आ गए हैं। मनाली के क्लब हाउस के पास अवैध रूप से कारोबार कर रहे करीब 18 कारोबारियों का सब कुछ वीरवार की रात को जल कर स्वाह हो गया। हालांकि इन लोगों को कानूनी नोटिस भी आ चुके थे।
विज्ञापन


वहीं बिजली के कनेक्शन भी कट चुके थे। प्रशासन ने दुकानें खाली करने के निर्देेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उक्त कारोबारियों ने दुकानों को खाली नहीं किया था। ऐसे में अगर पहले कारोबारियों ने दुकानों को खाली कर दिया होता तो शायद आज उनका लाखों का समान बच जाता जो खोखो के साथ जल का राख हो चुका है। वहीं अब तो हालात ऐसे पैदा हो चुके हैं कि सरकारी जमीन पर कारोबार करने के जुर्म में मुआवजा भी मिलता नजर नहीं आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई दुकानों या भी अन्य संपत्ति के नुकसान का प्रशासन कोई मुआवजा नहीं देता है। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि सभी खोखे सरकारी जमीन पर थे। वन विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अब अपनी जमीन को कब्जे में ले। वहीं अब यहां किसी भी प्रकार से निर्माण कार्य न होने दें। अगर इसके बाद भी कोई निर्माण कार्य होता है तो उसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से वन विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें