फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो बजे से पहले निपटा लें काम, फिर बसें हो जाएंगी बंद

Sat, 11 Nov 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली के दिन बाजारों में खरीदारी करने आएं, तो दोपहर 02:00 बजे से पहले खरीदारी कर लें। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा दिवाली के दिन यानी रविवार को दोपहर 02:00 बजे के बाद नहीं मिलेगी। एचआरटीसी की ओर से स्थानीय रूटों पर दो बजे के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे रूटों की बसों में भी कटौती की गई है लेकिन सवारियों की सुविधा के लिए रात्रि बस सेवा में दो बसों को दिल्ली और हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक भी अन्य लोगों की तरह दिवाली का उत्सव मना सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
एचआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो दोपहर तक हर लोकल और लंबे रूट पर बस का संचालन किया जाएगा, ताकि सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न आए। कोशिश की गई है कि जिन लोकल रूटों पर चालकों के घर हैं, उन्हें उसी रूट पर भेजा जाएगा। इससे दूसरे दिन 13 अक्तूबर को बस सेवाएं सामान्य रह सकेंगी।
विज्ञापन

लंबे रूटों में दिवाली के दिन कटौती की है, लेकिन सवारियों को असुविधा न हो, इसके लिए रात्रि बस सेवा में एक वोल्वो और एक एसी बस का संचालन किया जाएगा। वोल्वो बस मनाली से दिल्ली और एसी बस मनाली से हरिद्वार के लिए संचालित की जाएगी।
इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि एचआरटीसी का स्टाफ भी दिवाली मनाएगा। ऐसे में सवारियों की सुविधा के लिए दोपहर 02:00 बजे तक समयसारिणी के अनुसार बस सेवा जारी रहेगी। कहा कि 13 अक्तूबर से पूर्व की भांति बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें