फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 12 नए अध्यापकों की तैनाती

Sat, 11 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में 12 नए अध्यापकों की तैनाती की गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 10 शास्त्री और दो भाषा अध्यापकों की नियुक्ति की है। इन सभी अध्यापकों को भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के कोटे से नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन

शास्त्री और भाषा अध्यापकों के पदों को भरने के लिए विभाग ने अक्तूबर में बैचवाइज काउंसलिंग करवाई थी। चयनित अध्यापकों को अब उन विद्यालयों में सेवाएं देनी होंगी, जिन विद्यालयों में भाषा और शास्त्री अध्यापक के पद रिक्त चल रहे थे।
जिले में अध्यापकों की कमी काफी लंबे समय से चली आ रही थी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा था। अब नए शिक्षकों की नियुक्ति से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु ढंग से हो सकेगी।
विज्ञापन

विद्यालयों में भाषा और शास्त्री अध्यापकों की भर्ती होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत सिंह राव ने कहा कि नौ अक्तूबर को शास्त्री और दस अक्तूबर को भाषा अध्यापकों के लिए भूतपूर्व आश्रितों के कोटे से काउंसलिंग करवाई थी। इसके भाषा और शास्त्री अध्यापकों के 12 पदों को भरा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें