फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवतियों को आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने आयोजित किया ओजस्विनी युवती सम्मेलन
विज्ञापन

नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति के महत्व पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवती सम्मेलन ओजस्विनी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवतियों को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आरोग्य भारती की जिला स्वास्थ्य प्रमुख श्यामा सोलंकी और पतंजलि योग समिति कुल्लू की जिला प्रभारी बिंदिया सूद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री जाह्नवी चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला परिषद कटराईं की सदस्य जिंदु देवी ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन में वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवतियों से अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। युवतियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनकर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, ताकि राष्ट्र के विकास में उनका योगदान और मजबूत हो सके।
विज्ञापन

एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। युवतियों को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। एबीवीपी की ओर से कहा गया कि संगठन छात्रहित के साथ छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।उन्होनें कहा कि ओजस्विनी जैसे सम्मेलन युवतियों को अपने विचार साझा करने और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने का माध्यम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें