कुल्लू के अटल सदन ढालपुर में पंचायत चुनावों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते कर्मचारी।-संव
कल पोलिंग पार्टियों को 84 पोलिंग बूथों के लिए किया जाएगा रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विकास खंड कुल्लू के तहत अटल सदन कुल्लू के सभागार में शुक्रवार को 420 कर्मचारियों की चुनाव संबंधी फाइनल रिहर्सल करवाई गई। पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए विकास खंड की 39 पंचायतों में 84 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। कुछ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे, जिसके तहत 26 मई, 28 मई और 30 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। एसडीएम निशांत ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।