फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: त्योहारी सीजन में खाद्य उत्पादों के 25 सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उत्सव में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभाग की टीमें उत्सवों में दबिश दे रही हैं। 13 अप्रैल से अब तक विभाग ने मिठाइयों के अलावा दूध और घी से बने उत्पादों के 25 सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इन सैंपलों की जांच की जाएगी।
जिले में चैत्र संक्रांति से त्योहारी सीजन का आगाज हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में देव और पौराणिक परंपराओं के अनुसार मेलों का आयोजन हो रहा है। इन मेलों के दौरान मिलावटी उत्पादों से लोग बीमार न पड़ें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिलावट वाला सामान आने का खतरा रहता है। इस कारण लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें रणनीति के तहत दूध और घी से तैयार की गई मिठाइयों और अन्य उत्पादों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की सहायक आयुक्त भवीता टंडन ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद ही मिलें, इसे सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें निरंतर निरीक्षण कर रही हैं। टीमों को कमी मिलने पर उत्पादों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 से 30 अप्रैल तक 25 से अधिक सैंपल भरे गए हैं। कहा कि खामियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें