फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शेगलीधार में जमीन विवाद पर मारपीट

Mon, 05 May 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में मारपीट मामले को लेकर एसपी कुल्लू को ​शिकायत पत्र सौपतें पीड़ित।-संवाद - फोटो : साधना को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर जयप्रकाश सिंह ।
विज्ञापन
एसपी कुल्लू से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर ब्लाॅक के तहत शेगलीधार में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में टिकम राम ने कहा कि वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करते हैं। बीते दिनों अपने माता-पिता के साथ घर के पीछे अपने खेत में काम कर रहे थे। इस बीच एक आरोपी और उसकी पत्नी जेसीबी और टिपर लेकर आए। जेसीबी और टिपर में नंबर प्लेट नहीं थी। आरोपियों ने विवाद वाली भूमि पर खोदाई शुरू कर दी। रोकने पर गाली-गलौज करने लगे। मारपीट में उन्हें और माता-पिता को चोटें आई हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें