फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तकनीकों का लाभ उठाएं किसान : डॉ. अमिताभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल की गोंधला पंचायत में मनाया गया विश्व पशु दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पशुपालन से जुड़े किसानों को नई तकनीकों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए जिससे पशुओं की उत्पादकता में सुधार हो सके। यह बात शुक्रवार को गोंधला में आयोजित विश्व पशु दिवस पर हुए कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. अमिताभ ने कही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुओं की देखभाल, उनके स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस मौके पर डॉ. भूपेंदर सिंह ने आत्मा प्रोजेक्ट के अंतर्गत किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे अपने पशुधन से अधिकतम लाभ उठा सकेंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदर्शन ने स्थानीय किसानों से संवाद किया और उनके पशुओं से संबंधित सवालों के जवाब दिए। उन्होंने पशुओं की नियमित जांच और टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनीषा वर्मा ने कहा कि पशुधन के प्रबंधन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने और सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। गोंधला पंचायत के उपप्रधान अनिल कुमार ने भी इस मौके पर अपने विचार साझा किए और किसानों को इस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें