फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केंद्र की नीतियों के खिलाफ गरजे किसान

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में मागों को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार को कुल्लू में किसानों और मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बस स्टैंड से जुलूस निकालकर ढालपुर पहुंचे। सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम कोड लागू किए गए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे। काम के घंटे बढ़ाने और फिक्स टर्म रोजगार जैसे प्रावधानों का भी उन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि केंद्र की व्यापार नीतियों से किसान प्रभावित होंगे। अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों के भारत में आने से मसाला, दूध, शहद, कपास और सेब उत्पादकों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी और फसलों के लाभकारी मूल्य का वादा पूरा करने की मांग की।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भी केंद्र की नीतियों का अनुसरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्मार्ट मीटर, शिक्षा के व्यवसायीकरण और बागवानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष चमन लाल, सचिव राजेश ठाकुर, किसान सभा के जिला महासचिव गोविंद भंडारी सहित विभिन्न मजदूर और किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें