फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली की सड़कों के लिए 468 करोड़ की मंजूरी : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली की सड़कों के सुधार और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए 468 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने पर मनाली डेवलपमेंट काउंसिल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। काउंसिल के मुख्य संरक्षक गौतम ठाकुर ने कहा कि यह मनाली के लिए बड़ी उपलब्धि है। परियोजनाओं के लिए मंजूर राशि से क्षेत्र में सड़क और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनाली जैसे पर्यटन स्थल में सड़क और यातायात व्यवस्था का सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ता है। सड़कें बेहतर होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। इस दौरान मनाली डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली के महासचिव रजनीश शर्मा, वोल्वो बस यूनियन के जय राम ठाकुर सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें