फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओटीएस योजना पर किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की ओर से मंगलवार को भुंतर तहसील में ओटीएस योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कुल्लू फ्रूट ग्रोअर एसोसिएशन के परिसर में आयोजित शिविर में किसानों, बागवानों और अन्य ऋणधारकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि किसानों, बागवानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े ऋणधारकों को बैंक की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंक की ओटीएस योजनाओं के तहत पात्र ऋणधारकों को पुराने और बकाया ऋण खातों के निपटारे का अवसर मिलता है। उन्होंने किसानों और बागवानों से आग्रह किया कि वे अपनी संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर ओटीएस योजना की पात्रता, शर्तों और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी लें तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।
शिविर के दौरान नशे के खिलाफ भी जागरूकता संदेश दिया गया। इस मौके पर सहकारी सभाओं के चेयरमैन अनिल सूद, बैंक के कुल्लू निदेशक किशन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिमन शर्मा, कृषि विभाग के मदन सूदन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें