फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किसानों का विदेशी सब्जियों की ओर बढ़ा रुझान

Fri, 12 Apr 2024 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रॉकली, टेलरी, रेड कैबेज और टमाटर चेरी उगा रहे, आमदनी भी हो रही अच्छी
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में भारी मांग, जिले में लगातार बढ़ रहा है उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। विदेशी सब्जियों की पैदावार के लिए आवोहवा उपयुक्त होने से प्रगतिशील किसानों का रुझान विदेशी सब्जियों की ओर बढ़ रहा है। यूरोपियन सलाद सहित ब्रॉकली, टेलरी, रेड कैबेज और टमाटर चेरी जैसी विदेशी सब्जियों का उत्पादन होने लगा है। इनकी खेती से किसान काफी अच्छी कमाई कर रहे हैं। इन सब्जियों की मांग बड़े होटलों और रेस्तरां में काफी अधिक है।
यहां से विदेशी सब्जियों की सप्लाई बाहरी राज्यों के लिए भी की जा रही है। बाहरी राज्यों में इनकी अच्छी मांग है। लेट्यूस सलाद को विदेशी सैलानी काफी पसंद करते हैं। कुल्लू के हुरला, सरसई, सेउबाग, थरमाण, गाहर, बंदरोल आदि इलाकों में किसान इसकी खेती कर रहे हैं। सलाद की कटाई भी किसान तीन बार करता है।
विज्ञापन

इन दिनों सलाद की निराई और खाद डालने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। किसान कमल, सुरेश, गिरधारी, राजू आदि का कहना है कि यूरोपियन सलाद की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे है। उन्होंने कहा कि उम्दा रेट मिलने पर एक बीघा भूमि पर करीब 40,000 रुपये की कमाई हो रही है। किसानों का कहना है कि ब्रॉकली और लेट्यूस को मांग पर बाहरी राज्यों को भेजा जा रहा है।

...
ब्रॉकली, यूरोपियन सलाद और अन्य विदेशी सब्जियों के लिए यहां की जलवायु अनुकूल है। किसान इन सब्जियों को उगा कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। इन सब्जियों के बारे में कृषि विभाग भी समय-समय पर किसानों को जानकारियां मुहैया करवाता है।
विज्ञापन

-सुशील, उपनिदेशक कृषि विभाग

..
इन राज्यों में अधिक मांग

दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और चंडीगढ़ के पांच सितारा होटलों और रेस्तरां में विदेशी सब्जियों की अधिक मांग रहती है। लेट्यूस, ब्रॉकली, रेड कैबेज की मांग पांच सितारा होटलों में अधिक रहती है। कुल्लू की आवाेहवा में तैयार होने वाली विदेशी सब्जियों की बाहरी राज्यों में खूब डिमांड होती है।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें